
महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी परतावल में मंगलवार को राष्ट्रीय गैर संचारी रोग एनसीडी शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन काशीनाथ सिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि, परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने फीता काटकर किया।
शिविर के दौरान 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में कई लोगों में उच्च रक्तचाप हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह डायबिटीज के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गैर संचारी रोगों की समय रहते पहचान कर मरीजों को उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर जटिलताओं से बचाव किया जा सके। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार से मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य गैर संचारी रोगों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं एनसीडी चिकित्सक डॉ. फुरकान ने लोगों से नियमित जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस अवसर पर संजीव सिंह, अमित कुमार, अनिरुद्ध गुप्ता, छविनाथ मद्धेशिया, एएनएम नीलम सिंह, रागिनी, अनीता, बबीता सहित विभिन्न उपकेंद्रों की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं ।
( आनन्द पाण्डेय)



