उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने नवागत सहित अन्य चिकित्सकों का किया अभिमुखीकरण

महराजगंज ।शासन से दो वर्ष तक बॉन्ड के आधार पर तैनात किए गए तीन नए तथा अन्य चिकित्सकों को लेकर जिला अस्पताल में विशेष बैठक की गयी है। इन सभी चिकित्सकों का स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को एक दिवसीय अभिमुखीकरण किया गया। तीनों नये चिकित्सक दो वर्षों तक समुदाय के बीच सेवाएं देंगे। जिला अस्पताल में तैनात किए गए इन तीन नये चिकित्सकों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी दी गयी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके द्विवेदी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नये चिकित्सकों को विशेष थ
तौर पर चिकित्सा अधिकारी की तरह अपनी गरिमा बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देनी है। अस्पताल आने वाले सभी लोगों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से बेहतर व्यवहार रखना है। समय से अस्पताल पहुंच कर निर्धारित सेवाएं देनी हैं।
सीएमएस डॉ द्विवेदी ने कहा कि यह नियुक्ति सेवा अभ्यास के साथ-साथ सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। तीनों नवागत
चिकित्सकों को ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीजों, दस्तावेजीकरण, संदर्भन प्रोटोकॉल, राष्ट्रीय कार्यक्रमों, विभिन्न पोर्टल पर पंजीकरण और ड्रेस कोड सहित कई बिंदुओं पर जानकारी दी गयी। इन चिकित्सकों के आने से समुदाय में अच्छी स्वास्थ्य सेवा की उम्मीद बढ़ी है। अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एवी त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}