उत्तर प्रदेश
Trending

नरकट से घिरा मधुबनी-पिपरा सुंदरी मार्ग, हादसे का खतरा ।

महराजगंज ।मिठौरा विकासखंड क्षेत्र के मधुबनी से पिपरा सोनड़ी जाने वाला मार्ग इन दिनों सड़क के दोनों किनारों पर उगे नरकट से घिरा हुआ है। इससे मार्ग संकरा हो गया है और राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामने से वाहन आने पर साइड लेने तक की जगह नहीं बचती, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

राहगीर राजेश कुमार, ब्रह्मानंद और मुस्तफा ने बताया कि मार्ग पर कई स्थानों पर नरकट काफी फैल गया है। पुलिया के पास बना अंधा मोड़ सबसे अधिक खतरनाक है। मोड़ पर सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के दोनों किनारों पर उगे नरकट की तत्काल कटाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग की सफाई होने से आवागमन सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}