उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

एसआरएम टीम ने दूसरे दिन भी उप स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को परखा ।

महराजगंज । लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए स्टेट रिव्यू मिशन एसआरएम की टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी लक्ष्मीपुर क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. ए.के. अग्रहरि व डॉ. समीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने करीब दर्जनभर उपकेंद्रों का जायजा लिया। टीम ने मोहनापुर, अचलगढ़, रुद्रपुर शिवनाथ, मुड़ली समेत अन्य उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति की जांच की। ओपीडी, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर भी जोर दिया।

इस दौरान लक्ष्मीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}