महराजगंज
Trending

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मृतक आश्रित को मिला दो लाख रुपये का बीमा दावा ।

महराजगंज । बृजमनगंज उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बृजमनगंज शाखा में मंगलवार को शाखा प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के उपरांत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक मृतक आश्रित को दो लाख रुपये का बीमा दावा चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक ने दौलतपुर निवासी स्वर्गीय राम उजागिर की पत्नी विनीता को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। राम उजागिर का हाल ही में बीमारी के कारण निधन हो गया था। बैंक द्वारा पासबुक की जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि उनके खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 436 रुपये का वार्षिक प्रीमियम कट रहा था। इसके बाद मृत्यु प्रमाण पत्र एवं नामांकित व्यक्ति के केवाईसी दस्तावेजों का सत्यापन कर मात्र एक माह के भीतर दावा प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस अवसर पर आयोजित ग्राहक गोष्ठी में शाखा प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने ग्राहकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया तथा अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक शेखर जायसवाल, रोकड़िया शशांक शुक्ला, समाजसेवी शशिकांत जायसवाल, पिंटू वर्मा, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में बैंक ग्राहक उपस्थित रहे।

(सौरभ जायसवाल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}