उत्तर प्रदेशराजनीति
Trending

समरसता संकल्प अभियान में निकली कलश वंदन यात्रा ।

परतावल ।समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम सभा अहिरौली और पिपरा खादर में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के बाद जनजागरण कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया। उनका संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी लोगों को सकारात्मक सोच और आंतरिक शुद्धता की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को मजबूत और एकजुट बनाया जा सकता है।
इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}