उत्तर प्रदेश
Trending

बस और कार की टक्कर में बाल-बाल बचीं महिला और बच्ची ‘ ।

महराजगंज । सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पतरेंगवा में शुक्रवार को अनुबंधित रोडवेज बस और मारुति कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार सवार महिला चालक और बच्ची बाल-बाल बच गईं।

जानकारी के अनुसार रामशीतल दास विद्यालय की महिला चालक श्रेया पटेल कार लेकर विद्यालय से मुख्य सड़क की ओर आ रही थीं। इसी दौरान महराजगंज की ओर से सिंदुरिया जा रही अनुबंधित रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का बोनट समेत अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि कार में सवार महिला और बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर वाहनों की तेज आवाजाही के कारण इस स्थान पर हादसे की आशंका बनी रहती है।
घटना के बाद पुलिस ने बस को थाने पर रोककर पूछताछ की। पूछताछ के बाद बस को छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}