महराजगंज
Trending

हड़खोड़ा-जगदौर मार्ग बदहाल, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी ।

महराजगंज विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के हड़खोड़ा से जगदौर जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। हड़खोड़ा गांव के पास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तथा गिट्टियां उखड़ जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी अनूप पाण्डेय, डॉ. चंद्रशेखर, गजेंद्र विश्वकर्मा, अशोक पटेल, जोखनलाल कनौजिया, करन निषाद, आशीष पाण्डेय और सद्दाम ने बताया कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मार्ग पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन और अधिक कठिन हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह संपर्क मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए सफर करना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई लोग सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले मार्ग की मरम्मत करा दी जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और आवागमन सुगम हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}