महराजगंज थाना ठूठीबारी पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक रमेश पुरी एवं आरक्षी अभिषेक पाण्डेय ने वारंटी कमलेश गौड़ पुत्र रामजी निवासी लोहरौली, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया। वह मुकदमा संख्या 17979/25 में वांछित था। उसके विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी एवं आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण एवं थाना ठूठीबारी पुलिस के नेतृत्व में की गई।
