उत्तर प्रदेशशिक्षा
Trending

मदरसा बोर्ड परीक्षा-2026: आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 14 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन ।

महराजगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ ने मदरसा बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पाण्डेय ने बताया कि परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी सेकेंडरी) एवं आलिम सीनियर सेकेंडरी परीक्षा-2026 के आवेदन कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेजरी चालान जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तथा सत्यापित आवेदन की रसीद एवं मूल चालान की प्रति परिषद कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पात्र विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण कराकर आवश्यक अभिलेख परिषद कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}