उत्तर प्रदेशशिक्षा
Trending

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

हमें अपना शिक्षक धर्म पूरी ईमानदारी से निभाना होगा : बीईओ सुदामा

महराजगंज । लक्ष्मीपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में शुक्रवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुदामा का शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति-चिह्न भेंट कर के स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ सुदामा ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व अपने शिक्षक धर्म का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पालन करना है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच बनाने के लिए सभी शिक्षक सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और उन्हें अपने बच्चों का नियमित नामांकन एवं विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें, जिससे बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाया जा सके और शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार हो।
बीईओ ने डीबीटी, निपुण भारत मिशन, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम तथा एफएलएन को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश शिक्षक युवा हैं, इसलिए उनसे अपेक्षा है कि वे नवीन शिक्षण पद्धतियों का उपयोग करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाएं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षकों और शिक्षा विभाग के बीच सहयोग एवं समन्वय की भावना हमेशा बनी रहेगी। कार्यक्रम में डॉ. प्रभुनाथ गुप्त, सुदामा चौहान, दिनेश यादव, डॉ. डी.एन. राव, सज्जाद, विपिन चंद्र पटेल, अरुण कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश मौर्य, राकेश अग्रहरि, सुनील प्रजापति, चंद्रप्रकाश, प्रकाश चंद, शिवचरण, जयदयाल, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}