उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 14 लोगों पर कार्रवाई, न्यायालय भेजे गए

महराजगंज। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने गुरुवार को 14 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कार्रवाई की जद में सिसवा उर्फ खोरिया के तीन, गजरही के तीन, करमहवा के तीन, कजरी का एक और चण्डीथान के चार व्यक्ति शामिल हैं। इनमें पुरुषों के साथ चार महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

14 सदस्यीय पुलिस टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शेरबहादुर यादव, अभिनव पटेल, जयप्रकाश सिंह, अजय यादव सहित हेड कांस्टेबल शोभित, कांस्टेबल अरविन्द कन्नौजिया, राकेश भारती, गोपाल कुशवाहा, शैलेन्द्र मौर्या, सुनील सिंह, सुनील यादव, धर्मवीर चौहान तथा महिला कांस्टेबल मुनीता यादव और अंकिता यादव शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}