उत्तर प्रदेशधर्म
Trending

सिसवा बाजार में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन मार्गों का एएसपी ने लिया जायजा

(महराजगंज)। लक्ष्मी पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने प्रतिमा विसर्जन मार्गों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की स्थिति परखी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता जांची। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने दें।

पुलिस प्रशासन की ओर से विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लगातार निगरानी रखने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल, थानाध्यक्ष कोठीभार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}