उत्तर प्रदेशखेल
Trending

गोरखपुर और गोंडा ने दर्ज की शानदार जीत, महराजगंज की टीम सेमीफाइनल में हारी

 

महराजगंज। जनपद में आयोजित गोरखपुर जोन की उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में बुधवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। नॉकआउट चरण के एक और सेमीफाइनल के दो मुकाबलों में गोरखपुर की टीम ने दोहरी जीत दर्ज की, जबकि गोंडा की टीम भी विजयी रही।

पहले मुकाबले में संतकबीरनगर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने नौ ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। गोरखपुर के रवि चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 20 गेंदों पर 32 रन बनाने के साथ तीन ओवर में 10 रन देकर दो विकेट भी झटके।दूसरे मुकाबले में पहले सेमीफाइनल में गोंडा ने महराजगंज के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में महराजगंज की टीम 12 ओवर में 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह गोंडा ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। गोंडा के अरविंद राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने तीन ओवर में महज आठ रन देकर छह विकेट हासिल किए।तीसरे मुकाबले में दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने 134 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कुशीनगर की टीम 14.3 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। गोरखपुर के अंकित रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 56 गेंदों पर 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}