महराजगंज । बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी चौकी अंतर्गत खड़खड़िया पुल पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक के नदी में डूबने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। ड्यूटी में प्रथमदृष्टया लापरवाही और शिथिलता पाए जाने पर धानी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 11 नवंबर को खड़खड़िया पुल पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक नदी में डूब गया था। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी अमित सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के दौरान पदीय दायित्वों और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की।पुलिस विभाग के अनुसार, प्रकरण में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] {
margin-bottom: 40px;}