उत्तर प्रदेश
Trending

बरवां सोनिया में जलजमाव और कीचड़ से राहगीर परेशान ।

महराजगंज । विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा बरवां सोनिया में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। कीचड़ के बीच से होकर गुजरने में लोगों को फिसलने का डर बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोज इसी रास्ते से होकर विद्यालय जाना पड़ता है।

ग्रामवासी मंगल गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, नेईम, राजू चौहान, विनोद गुप्ता, ईल्ताफ और श्यामसुंदर वर्मा ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार जिम्मेदार लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार लोग समस्या के प्रति मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और कीचड़ की समस्या दूर कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}