उत्तर प्रदेश
Trending

थाना समाधान दिवस में दो शिकायतें पहुंचीं, एक का भी नहीं हुआ निस्तारण ।

महराजगंज । सिंदुरिया स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सदर सीओ अंकुर गौतम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ सुना। समाधान दिवस में कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।

थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों शिकायतों के निस्तारण के लिए लेखपाल के साथ पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। हालांकि, किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को स्थलीय जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान निचलौल तहसील कानूनगो रामबचन प्रसाद, मनोज कुमार, लेखपाल सुभाष पटेल, विमल, रामानंद चौधरी, कार्तिकेय त्रिपाठी व पंकज कुमार मौजूद रहे। वहीं उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव सहित थाना पुलिस बल एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}