उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

सीएचसी जगदौर में 80 मरीजों का हुआ उपचार, 63 लोगों की हुई जांच ।

महराजगंज । विकासखंड मिठौरा क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर में शनिवार को ओपीडी में मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ रही। चिकित्सकों ने कुल 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। नाक, कान और गले से संबंधित मरीजों के साथ अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी उनकी स्थिति के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

डॉ. प्रियंका दीक्षित ने बताया कि वह प्रत्येक सप्ताह गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सीएचसी में मरीजों को देखती हैं। इन दिनों मुख्य रूप से नाक, कान और गले से संबंधित मरीजों का उपचार किया जाता है। हालांकि, अस्पताल पहुंचने वाले अन्य मरीजों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी बीमारी के अनुसार उपचार और आवश्यक सलाह दी गई।
वहीं लैब टेक्नीशियन अमित कुमार मिश्रा, श्रीप्रकाश पटेल और रविंदर यादव ने बताया कि अब तक 63 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच की जा चुकी है। इनमें सीबीसी, मलेरिया, टाइफाइड, शुगर, एलएफटी, केएफटी और लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांच शामिल हैं।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. दयानंद, डॉ. जावेद, फार्मासिस्ट सतेंद्र कुमार यादव, चीफ फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह, डॉ. अशोक कुमार, स्टाफ नर्स सविता, एक्स-रे टेक्नीशियन विवेकी मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}