महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लंबित माल मुकदमों के निस्तारण अभियान के तहत थाना चौक परिसर में न्यायालय के आदेश पर जब्त अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया गया। सिविल जज प्रवर खंड त्वरित न्यायालय एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल आठ माल मुकदमों में जब्त 39 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त शराब में 16 लीटर देशी शराब तथा 23 लीटर कच्ची शराब शामिल थी। नियमानुसार थाना परिसर में गड्ढा खोदकर पंचनामा, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की मौजूदगी में शराब का विनिष्टीकरण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सदर देशदीपक कुमार तिवारी, आबकारी निरीक्षक सदर गिरिश कुमार, थाना प्रभारी चौक मनीष पटेल तथा हेड मोहर्रिर अनिल यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए माल मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण कराया जा रहा है, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।


