महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना भिटौली में दर्ज मुकदमा संख्या 108/2026, धारा 105/352 बीएनएस से संबंधित आरोपितों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम अहिरौली में दबिश देकर विजय लक्ष्मी 32 पत्नी जितेंद्र उर्फ पिंटू तथा दुर्गावती 29 पत्नी शुभकरण निवासी अहिरौली को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा करिश्मा 21 पुत्री रामसिंह निवासी बेलासपुर नर्सरी, थाना श्यामदेउरवा को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पप्पू यादव, महिला कांस्टेबल नेहा गौतम, तन्नु तथा अर्चना सरोज शामिल रहीं।
