उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

अवैध खनन पर भिटौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज ।

महराजगंज। अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। वाहनों के पास खनिज परिवहन से संबंधित वैध अभिलेख और परमिट नहीं पाए गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना भिटौली पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बसवार नतन क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली खनिज पदार्थों का परिवहन करते मिलीं। जांच के दौरान चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश मोटर वाहन अधिनियम एवं खनन नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को सीज कर खनन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
सीज किए गए वाहनों में ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या यूपी-56 एयू-7839 शामिल है, जिस पर मिट्टी लदी थी। इसे बसवार नूतन निवासी राजेन्द्र चला रहे थे। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या यूपी-56 बीएच-0164 तथा यूपी-56 जेड-7395 पर राबिस लदी थी। इनके चालक क्रमशः धधुर निवासी महेन्द्र और बोरियापुर निवासी तुफानी बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वृन्दावन यादव और कांस्टेबल विवेकानंद सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}