उत्तर प्रदेश
Trending

सिंदुरिया-शीतलापुर मार्ग जर्जर, बारिश में राहगीरों व स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी ।

महराजगंज । विकासखंड मिठौरा क्षेत्र में सिंदुरिया से शीतलापुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इसी मार्ग पर एक विद्यालय स्थित होने के कारण छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन कीचड़ और जलभराव के चलते बच्चों का साइकिल से स्कूल जाना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासी सतीश यादव ने बताया कि इस मार्ग से क्षेत्र के अधिकांश लोग आवागमन करते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में सड़क पर चलना तक दूभर हो जाता है। वहीं सुधाकर यादव, भोला, विजय यादव और वीरेंद्र ने कहा कि हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}