महराजगंज । घुघली थाना पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना घुघली में मु0अ0सं0-108/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि 21 मई 2026 को आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय यादव, कांस्टेबल विकास यादव और महिला कांस्टेबल मौसम भारती शामिल रहीं।

