क्राइमउत्तर प्रदेश
Trending

तेज रफ्तार स्कूटी ई-रिक्शा से टकराई, युवक गंभीर घायल ।

महराजगंज । गोरखपुर-महराजगंज एनएच-730 मार्ग पर मिठौली थाना क्षेत्र के सिरसिया चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायल युवक की पहचान रजत मणि त्रिपाठी पुत्र बलवंत मणि त्रिपाठी निवासी धानी ब्लॉक, थाना बृजमनगंज के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी काफी तेज गति में थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मिठौली पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल महराजगंज भेजवाया।
हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण तथा चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

(आनंन्द पाण्डेय)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}