उत्तर प्रदेश
Trending

बाजार में सात हजार से लेकर पच्चास हजार तक दाम के पहुंचे बकरे।

महराजगंज । कोल्हुई जिले के प्रसिद्ध कोल्हुई बकरा मंडी में शुक्रवार सुबह 5 बजे से बकरा ईद को लेकर जबरदस्त खरीददारी रही। त्योहार से ठीक पहले बड़ी संख्या में लोग बकरों को बेचने और खरीदने के लिए मंडी पहुंचे। सुबह से ही मंडी में चहल-पहल शुरू हो गई और दूर-दूर से आए खरीदारों एवं विक्रेताओं की आवाजें गूंजने लगीं।
बताया जा रहा है कि स्थानीय उपनगर कोल्हुई में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगती है जिसमें सुबह 5 बजे से बकरा की मंडी लगती है। यहां केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि नेपाल सहित सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर और आसपास के कई जिलों से लोग बकरा खरीदने-बेचने आते हैं। इस मंडी की खासियत यह है कि यहां हर उम्र और नस्ल के बकरों की भरमार रहती है, जिससे खरीदारों को अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरा चुनने का अच्छा अवसर मिलता है।
शुक्रवार सुबह 7 हजार से 50 हजार तक के बकरे बिके हैं। व्यापारी बक्सुल्लाह, अकरम, सोनू ने बताया कि
शुक्रवार को मंडी में बकरों की कीमतें 7 हजार रुपये से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक रही। अच्छी नस्ल, स्वस्थ शरीर और आकर्षक दिखने वाले बकरों की डिमांड सबसे ज्यादा थी। विक्रेता अच्छे दाम वसूलने में सफल रहे, जबकि खरीदार भी अपनी जरूरत के अनुसार पशु खरीदकर संतुष्ट नजर आए।
बकरा ईद के त्योहार को देखते हुए इस बार मंडी में पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
कोल्हुई बकरा मंडी स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती है और किसानों व पशुपालकों के लिए अच्छी आमदनी का साधन साबित होती है।

(सुनील पाण्डेय की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}