उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

पेशकार की मौत के बाद महराजगंज बस स्टेशन पर हंगामा, अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन ।

महराजगंज । में पेशकार की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को अधिवक्ताओं और दीवानी कचहरी कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बस स्टेशन परिसर में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और तोड़फोड़ की गई, जिससे करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी मानवेंद्र मिश्रा निचलौल ग्राम न्यायालय में पेशकार के पद पर तैनात थे। गुरुवार को महराजगंज शहर के बस स्टेशन के पास एक रोडवेज बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।घटना से नाराज अधिवक्ताओं और कचहरी कर्मियों ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टेशन परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने आक्रोश में तोड़फोड़ भी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।हंगामे के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बन गई। यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थिति बिगड़ने की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चली वार्ता और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ तथा आवागमन बहाल कराया गया।क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अधिवक्ताओं का कहना है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। उन्होंने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}