उत्तर प्रदेशराजनीति
Trending

ढेसो पुल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा, धंसकर टूट चुका है एक हिस्सा ।

ईंटें लगाकर ग्रामीणों ने घेरा क्षतिग्रस्त स्थान, बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित ।

महराजगंज । निचलौल क्षेत्र का महत्वपूर्ण ढेसो पुल इन दिनों बदहाली का शिकार है। पुल का एक हिस्सा धंसकर टूट गया है और सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। क्षतिग्रस्त हिस्से से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने ईंटें लगाकर क्षतिग्रस्त स्थान को अस्थायी रूप से घेर दिया है, लेकिन यह इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है।पुल की हालत खराब होने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। स्कूल बसों और चार पहिया वाहनों समेत बड़े वाहनों के लिए पुल पार करना मुश्किल हो गया है। इससे स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दोपहिया वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजर रहे हैं।

लंबे समय से बनी है समस्या

ग्रामीणों के अनुसार पुल लंबे समय से जर्जर है। पुल के कई हिस्सों में टूट-फूट होने के साथ ही ढांचा कमजोर हो चुका है। उनका आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं कराया गया।

ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पुल का तत्काल निरीक्षण कराने, क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने तथा हादसे से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की स्थिति को देखते हुए यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}