उत्तर प्रदेश
Trending

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, समय सीमा में पूर्ण हों परियोजनाएं: डीएम 

महराजगंज,। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें जल्द से जल्द संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में समयावधि बढ़ाने की आवश्यकता है, संबंधित विभागाध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर समय सीमा का विस्तार कराया जाए तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण किए जाएं।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से परियोजनावार निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों और संस्थाओं को आवश्यकतानुसार उनके स्तर से अर्धशासकीय पत्र जारी कराने के निर्देश दिए, जिससे परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाई जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}