उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

फरेंदा पुलिस ने बिछड़ी बालिका को परिजनों से मिलाया ।

महराजगंज। थाना फरेंदा पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लावारिस अवस्था में मिली 14 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में रविवार को सूचना मिली कि एक बालिका क्षेत्र में अकेली एवं असहाय अवस्था में घूम रही है। सूचना मिलते ही थाना फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को संरक्षण में लेकर पूछताछ की। बालिका ने अपना नाम शिवांगी तथा निवास ग्राम कड़जा, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। पुलिस के अनुसार बालिका मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित प्रयास करते हुए उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। आवश्यक सत्यापन के बाद बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर परिजनों ने महराजगंज पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। बालिका को परिजनों से मिलाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल हिमांशु राय, कांस्टेबल अमन सिंह एवं महिला कांस्टेबल दीपिका मिश्रा शामिल रहीं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}