उत्तर प्रदेश
Trending

नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान, जलभराव और बीमारियों का बढ़ा खतरा ।

महराजगंज । विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के टोला अरनहवां में नालियों की नियमित सफाई न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की कई नालियां कूड़ा-कचरे से पट गई हैं, जिससे बरसात के मौसम में जल निकासी प्रभावित हो रही है और गंदा पानी जमा होने लगा है।
ग्रामीण खेदन, कोदई भारती, नाथू यादव और उपेंद्र यादव ने बताया कि उनके घरों के पास स्थित नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। नालियों में जमा गंदगी और ठहरे हुए पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से शीघ्र नालियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान जलभराव और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि विकासखंड के गांवों में रोस्टर के अनुसार नालियों की सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}