उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

मिठौरा ब्लॉक में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ ।

महराजगंज । सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को मिठौरा ब्लॉक परिसर के सभागार में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रवीकांत पटेल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्वास्थ्य मेले को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ निरंतर जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में कुल 95 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य जांच कराई। इनमें 56 लोगों का रक्तचाप बीपी तथा 40 लोगों की शुगर जांच की गई, जबकि तीन पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक लिपिक उग्रसेन ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी उमेश शाही, डॉ. अशोक, चीफ फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह, बीसीपीएम नवनीत उपाध्याय, कृषि अधिकारी सतीश प्रजापति, लैब टेक्नीशियन रविंद्र यादव सहित स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}