महराजगंज । साइलेंट किलर से बचाव के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। प्लान के मुताबिक पहली से 16 जून तक रोस्टर के हिसाब से सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर स्क्रीनिंग अभियान चलेगा। अभियान में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अधिकारियों, कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह के मरीज चिन्हित किए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि जो रोग बिना किसी पूर्व चेतावनी या स्पष्ट लक्षण के अंदर ही अंदर भारी नुक़सान या मृत्यु का कारण बनते हैं। उसे साइलेंट किलर कहते हैं। स्वास्थ्य जगत में यह शब्द उन गंभीर बीमारियों के लिए प्रयोग होता है जो शरीर में पनपती रहती है, लेकिन शुरुआती दौर में कोई स्पष्ट संकेत नहीं देखतीं। उच्च रक्तचाप को प्रमुख साइलेंट किलर माना जाता है।इसी प्रकार मधुमेह की बीमारी भी है। डिप्टी सीएमओ डॉ सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ पहली जून को होगा। इसकी शुरूआत जिलाधिकारी कार्यालय से किया जाएगा। इसी दिन मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में भी 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की स्क्रीनिंग होगी। जिस ब्लॉक में जिस दिन एनसीडी स्क्रीनिंग की जाएगी इसकी सूचना भी संबंधित ब्लॉक के स्वास्थ्य टीम द्वारा पहले ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी प्रकार विभिन्न तिथियों को सभी ब्लाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा भी खंड विकास अधिकारी कार्यालय, एबीएसए कार्यालय सहित अन्य दफ्तरों में एनसीडी स्क्रीनिंग की जाएगी। एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि जिन व्यक्तियों की स्क्रीनिंग होगी उनका व्योरा भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए।
Related Articles
ट्रेलर और ट्रैक्टर मे जोरदार टक्कर एक की मौत दो घायल ।
9 minutes ago
Check Also
Close


