मारपीट व पॉक्सो एक्ट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी संरक्षण में
महराजगंज । थाना चौक पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मारपीट एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया तथा दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 077/2026 में दर्ज धारा 137(2), 70(2), 75(2), 304 बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चैनपुर निवासी प्रदीप (21) को गिरफ्तार किया गया। मामले में शामिल दो बाल अपचारियों को भी किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत संरक्षण में लिया गया।
गिरफ्तारी केवलापुर चौराहा क्षेत्र से की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारियों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित राय, हेड कांस्टेबल रामअयोध्या यादव और कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
( विक्की कुमार )
