महराजगंज। थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने परतावल बाजार में मोबाइल चोरी की घटना का दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल, 220 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 28 मई को एक महिला परतावल बाजार खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान उनके बैग से मोबाइल चोरी हो गया। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिकन्दर निवासी रामनगर थाना भिटौली और समीर राजभर निवासी रामनगर थाना भिटौली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से इनफिनिक्स और टेक्नो स्पार्क कंपनी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है।
