उत्तर प्रदेश
Trending
झाड़ियों में गुम हुआ घुघली थाने का “सीमा समाप्त” बोर्ड, राहगीरों को हो रही परेशानी ।

महराजगंज । घुघली थाना क्षेत्र के इन्दपुर चौराहे से पहले लगाया गया “थाना सीमा समाप्त” का साइन बोर्ड इन दिनों झाड़ियों और घास-फूस में पूरी तरह छिप गया है। सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के कारण बोर्ड वाहन चालकों और राहगीरों को दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से सड़क किनारे सफाई और झाड़ियों की कटाई नहीं कराई गई, जिससे बोर्ड लगभग गायब सा हो गया है। इससे बाहर से आने वाले लोगों को थाना सीमा की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की जल्द सफाई कराकर साइन बोर्ड को दोबारा स्पष्ट रूप से दिखाई देने योग्य बनाया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
(मनोहर सिंह)

