महराजगंजराजनीति
Trending

बृजमनगंज ग्राम प्रधानों ने प्रशासक बनाए जाने के निर्णय का किया स्वागत, मिठाई बांटकर जताई खुशी ।

महराजगंज । बृजमनगंज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय का बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने स्वागत किया। बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के कारण ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे में प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का निर्णय जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से ग्राम सभाओं में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार बनी रहेगी और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंच सकेगा। यदि पंचायतों का संचालन किसी अन्य वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किया जाता, तो विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो सकती थी।
प्रधानों ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आएगा।
बैठक में उपस्थित अन्य प्रधानों ने भी प्रदेश सरकार के फैसले को ग्रामीण विकास के लिए सकारात्मक बताते हुए समर्थन किया। उन्होंने गांवों के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर सोनू सिंह, दिलीप गुप्ता, सुनील साहनी, बिरज यादव, शिववांचल, अशोक पटवा, पंकज यदुवंशी, हजारी निषाद, सत्तरजीत लोधी, बिंदेश भारती सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

(सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}