उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

मां की इच्छा के अनुसार होगी अनुकंपा नियुक्ति, डीएम ने दिए निर्देश ।

महराजगंज । तहसील निचलौल के नजारत अनुभाग में कार्यरत नियमित चपरासी स्वर्गीय नन्दलाल के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संवेदनशीलता और सख्ती के साथ सुनवाई करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा के अनुसार ही नियुक्ति की कार्रवाई की जाए।

प्रार्थिनी सोना देवी, पत्नी स्वर्गीय नन्दलाल, निवासी ग्राम पनेवा पनेई, थाना कोतवाली, तहसील सदर ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति का निधन दो जनवरी 2026 को हो गया था। परिवार में पांच पुत्र हैं। आरोप लगाया कि बड़ा पुत्र और उसकी पत्नी उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज व मारपीट करते हैं और अलग रहते हैं। सोना देवी ने अपने तीसरे पुत्र अभिषेक कुमार गौतम को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दिए जाने की सहमति दी। अन्य पुत्रों अविनाश कुमार, अमिताभ कुमार और आदित्य कुमार ने भी इस पर सहमति जताई। प्रार्थिनी ने बताया कि उनके भरण-पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार गौतम निभाएंगे।

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आरोपित पुत्र को कड़ी चेतावनी देते हुए परिवार के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा सभी संतानों का कर्तव्य है और इसके बदले अपेक्षा करना अमानवीय है। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश पाण्डेय को निर्देशित किया कि मृतक कर्मचारी की पत्नी की इच्छा के अनुरूप नियुक्ति संबंधी कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई जाए तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}