प्रसार को रोकने, साफ-सफाई के महत्व पर जोर देने से काबू में होगा डेंगू ।

महराजगंज । 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाएगा। जिसका उद्देश्य डेंगू के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उसके प्रसार को रोकना है। मतलब मानसून से पहले मच्छरों के प्रजनन को रोकने और सफाई के महत्व पर जोर देना है।
उक्त जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ व वीबीडी कंट्रोल प्रोग्राम के सहायक नोडल अधिकारी डॉ के पी सिंह ने बताया कि डेंगू एडीज नामक मच्छर के काटने से फैलता है। एडीज मच्छर रूके हुए साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है।
उन्होंने डेंगू के लक्षण के बारे में बताया कि अचानक तेज बुखार, भयंकर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द होता है। ऐसे लक्षण दिखें तो नजरंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जांच कराकर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बीमारी कोई भी हो उसके उपचार से बेहतर बचाव हो होता है। डेंगू के मामले में तो बचाव ही सबसे बड़ा हथियार माना जाता है। इसलिए मानसून से पहले लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी होता है। सावधानियां और सतर्कता बरतकर ही इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है।
—-
डेंगू से बचाव के उपाय :-
सप्ताह में एक बार कूलर,टंकी, गमले, टायर, बर्तन चेक करें। पानी जमा न होने दें।
सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। सभी पानी के बर्तन खाली कर उल्टा सुखाएं।
पानी की टंकियां, बर्तनों को ढंक कर रखें। सोते समय मच्छरदानी लगाएं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
जलभराव वाली जगहों पर जला हुआ मोबिल ऑयल डालें
।


