उत्तर प्रदेश
Trending

आलमाइटी स्कूल में मदर्स डे पर भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल ।

महराजगंज। आलमाइटी पब्लिक प्राइमरी स्कूल एवं आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मदर्स डे बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के निःस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता और भाषण के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।


मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में परिवार के प्रति प्रेम, सम्मान और संवेदनशीलता की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती हैं, जो त्याग, अनुशासन और संस्कारों की सीख देती हैं।
विशिष्ट अतिथि कुसुम प्रजापति, कान्ती देवी एवं प्रधानाध्यापक ईश्वर चंद्र चौरसिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने सभी माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के जीवन निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}