उत्तर प्रदेश
Trending

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर, डीएम ने की समीक्षा बैठक ।

महराजगंज,। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संस्थाएं भवन निर्माण कार्यों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे विद्युत कनेक्शन, पेयजल, जल निकासी, बाह्य परिसर विकास आदि सुनिश्चित करें। साथ ही आवासीय विद्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बने शौचालयों की उपयोगिता की जांच पंचायतीराज विभाग व नगर निकायों के माध्यम से कराने को कहा।
इंडो-नेपाल बॉर्डर मार्ग परियोजना में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन परियोजनाओं में पूर्ण हो चुके कार्यों के शीघ्र हैंडओवर के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है, वहां कार्यदायी संस्थाएं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समयावधि बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित टाइमलाइन का कड़ाई से पालन करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, जल निगम के अधिशासी अभियंता आतिफ हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}