महराजगंज । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गूंगे -बहरे बच्चों के इलाज के लिए पहली नवंबर को जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में 0-5 वर्ष के बच्चों की स्क्रीनिंग होगी।
यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2030 तक मूक बधिर मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 0-5 वर्ष के बच्चों के नाक,कान,गला एवं कैंसर गूंगे बहरे बच्चों का नि:शुल्क कान का आपरेशन के लिए उक्त स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है।
ऐसे में 0-5 वर्ष तक के गूंगे -बहरे बच्चों के स्वजनों से अपील है कि वह उक्त स्क्रीनिंग शिविर में अपने बच्चों को लाएं तथा स्क्रीनिंग कराएं ताकि उनके बच्चों का नि: शुल्क आपरेशन कराया जा सके। पंजीकरण कराने के लिए आरबीएसके के जिला प्रबंधक डॉ कमरूज्जमा लारी के मोबाइल नंबर 9452839899 पर संपर्क कर सकते हैं।

