उत्तर प्रदेश
Trending

पत्रकार आशुतोष रौनियार के पिता रविंद्र रौनियार स्वर्ण व्यवसाई का निधन पूरे क्षेत्र में शोक की लहर ।

महराजगंज । ठूठीबारी के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसायी एवं पत्रकार आशुतोष रौनियार के पूज्य पिता रविंद्र रौनियार का काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे । जिससे उनकी इलाज महराजगंज के एक निजी अस्पताल में चल रही थी । बीती रात शनिवार उनकी अचानक थी तबीयत खराब होने के कारण निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।रविंद्र रौनियार अपने सादगीपूर्ण जीवन, मधुर व्यवहार और ईमानदार व्यापारिक छवि के लिए पूरे क्षेत्र में सम्मानित थे। उन्होंने वर्षों तक स्वर्ण व्यवसाय के माध्यम से लोगों का विश्वास अर्जित किया और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई थी । उनके निधन को क्षेत्र के व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। शोक व्यक्त करने वालों में व्यापारी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

दिवंगत का अंतिम संस्कार दिन रविवार को ठूठीबारी स्थित चंदन नदी अंत्येष्टि स्थल पर किया गया ।
रविंद्र रौनियार के निधन से पूरे ठूठीबारी क्षेत्र में शोक का वातावरण है। उनके स्नेहिल स्वभाव और सामाजिक व्यवहार को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}