
महराजगंज। डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का अनुश्रवण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पर निरीक्षण के दौरान एक एएनएम प्रेमलता सिंह अनुपस्थित मिली। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। भारी बारिश होने के कारण मेला प्रभावित दिखा। डिप्टी सीएमओ डॉ सिंह ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलपुर का अनुश्रवण किया। यहां पर 12 बजे तक ओपीडी में डॉ बीजी मौर्या द्वारा 22 मरीज देखें गये थे। जबकि चार व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई थी। डॉ स्वेता सिंह पहली और दूसरी अगस्त को सीएल पर बताई गई। यहां एआरवी तथा एएसवी उपलब्ध बताया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ सिंह जब 12.55 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचे तो वहां डॉ पारिजात मिश्रा, फार्मासिस्ट अवनीश मिश्रा, शमशेर, पूनम मल्ल, सविता भारती उपस्थित रहीं जबकि एएनएम प्रेमलता सिंह अनुपस्थित मिली। यहां 11 मरीजों का इलाज किया जा चुका था। यहां भी 109 एआरवी तथा 39 एएसवी उपलब्ध है। यहां पर पांच व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई थी।
प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि रविवार को दो प्रसव कराए गए हैं। सभी का विवरण मंत्रा एप पर दर्ज कर दिया गया है। प्रसव कक्ष की बेहतर साफ सफाई देखने को मिली। उन्होंने दोनों पीएचसी के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित करें कि अधिक से अधिक मरीजों को साथ लाकर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज कराएं।
एचपीवी इंजेक्शन नहीं लगने कर जताया असंतोष
दोनों पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में एक भी एचपीवी इंजेक्शन नहीं लगने पर असंतोष व्यक्त करते कहा कि एचपीवी इंजेक्शन की निराशाजनक स्थिति ठीक नहीं है। इसमें तेजी लाने जानी चाहिए।



