महराजगंज
Trending

सुरक्षा मानकों की अनदेखी: बिना सेफ्टी उपकरणों के खंभों पर चढ़ रहे बिजली कर्मी, हादसे का खतरा ।

महराजगंज । निचलौल विद्युत विभाग की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ रही है। नगर पंचायत निचलौल में बिजली कर्मियों को बिना सुरक्षा उपकरणों के विद्युत खंभों पर चढ़कर कार्य करते देखा गया, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी बिजली के तार जोड़ने और अन्य मरम्मत कार्यों में लगे थे, लेकिन उनके पास न तो सुरक्षा हेलमेट था, न दस्ताने और न ही अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण। ऐसे में करंट लगने या ऊंचाई से गिरने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।शासन और विभागीय नियमों के अनुसार विद्युत कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अनिवार्य है। इसके बावजूद निचलौल में इन नियमों की अनदेखी किए जाने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनका आरोप है कि फील्ड में कार्यों की निगरानी के बजाय अधिकारी कार्यालयों तक सीमित हैं, जिसके कारण कर्मचारी बिना सुरक्षा संसाधनों के कार्य करने को मजबूर हैं।
नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने और कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

( बिजय कुमार पाण्डेय)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}