उत्तर प्रदेश
Trending

मिठौरा में बाईस्टैंडर इंटरवेंशन प्रशिक्षण, महिलाओं की सुरक्षा पर दिया गया जोर ।

महराजगंज । महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विकास खंड मिठौरा के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बाईस्टैंडर इंटरवेंशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम की समूह सखियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले यौन उत्पीड़न की घटनाओं में सुरक्षित एवं प्रभावी हस्तक्षेप के लिए 5D मेथड्स—डिस्ट्रैक्ट, डेलीगेट, डॉक्यूमेंट, डिले एवं डायरेक्ट—की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रभावित व्यक्ति की सहायता करने तथा ऐसी घटनाओं के मानसिक प्रभावों से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम में समुदाय की भूमिका और सार्वजनिक स्थानों पर सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण बनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारीपूर्ण हस्तक्षेप करने की बेहतर समझ प्राप्त हुई है।
कार्यक्रम समन्वयक ऋषभ पाण्डेय ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, सीडीपीओ कार्यालय मिठौरा, एनआरएलएम तथा संबंधित विभागीय कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

( विक्की कुमार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}