उत्तर प्रदेश
Trending

फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रेश सिंह के गृह आगमन पर परतावल में भव्य स्वागत ।

महराजगंज । नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या-10 शिवनगर निवासी फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रेश सिंह के 18 माह का सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। परतावल चौराहे से उनके आवास तक सैकड़ों लोगों का काफिला साथ चला और भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
रविवार को आयोजित स्वागत समारोह में लोगों ने पुष्पवर्षा कर फ्लाइंग ऑफिसर का अभिनंदन किया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए कहा कि चंद्रेश सिंह जैसे युवा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, अजय शर्मा, राजन वर्मा, अवधेश सिंह, किशन चौरसिया, किशन यादव, सतीश चौधरी, पवन यादव, विजय कुमार सैनी, दयाशंकर सिंह, रिंकू सिंह सभासद अनिल सिंह, विजय कुमार और मानसिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक व युवा उपस्थित रहे।
फ्लाइंग ऑफिसर चंद्रेश सिंह की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। युवाओं में देश सेवा और सेना में शामिल होने के प्रति नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}