उत्तर प्रदेशराजनीति
Trending

ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ।

महराजगंज । लक्ष्मीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को लक्ष्मीपुर बाजार में ग्रेट निकोबार परियोजना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदामोहन उपाध्याय ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला ने किया।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि ग्रेट निकोबार में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और भूमि अधिग्रहण को लेकर कांग्रेस जनता को जागरूक कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के नाम पर पर्यावरण और स्थानीय हितों की अनदेखी की जा रही है।
अभियान के दौरान व्यापारियों, किसानों, मजदूरों तथा आम नागरिकों से हस्ताक्षर कराकर उनका समर्थन जुटाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा आवश्यक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि देश महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इन मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है।
अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क किया तथा उन्हें परियोजना से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश त्रिपाठी, कमलेश साहनी, छोटन गुप्ता, रामप्रताप सिंह, लाल यादव, मनोज कुमार गौतम और हरिराम मौर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}