उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending
पुलिस लाइन में साप्ताहिक बुधवार परेड आयोजित, सीओ अनिरुद्ध कुमार ने किया निरीक्षण ।
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड आयोजित की गई। परेड की सलामी क्षेत्राधिकारी निचलौल एवं रिजर्व पुलिस लाइन प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से ड्रिल अभ्यास कराया तथा उनकी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता की जांच की। साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन का भी निरीक्षण किया गया। सीओ ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे तरीके से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी ने पुलिस लाइन परिसर, बैरक, मेस और आरटीसी का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


