उत्तर प्रदेशराजनीति
Trending

उपनिबंधक नौतनवा हुए रिलीव, एआईजी ने समाप्त कराया आंदोलन ।

महराजगंज । नौतनवा तहसील नौतनवा में उप निबंधक संदीप दौड़ के खिलाफ चल रहा अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला का लंबा आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। उप निबंधक के स्थानांतरण के बाद रिलीव प्रक्रिया में देरी होने पर अधिवक्ता लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने उप निबंधक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पहले चरण में 46 दिन तथा दूसरे चरण में लगातार 205 दिनों तक आंदोलन चलाया। इसी बीच अपर महानिरीक्षक निबंधन लखनऊ द्वारा 20 मई को उप निबंधक का स्थानांतरण कर दिया गया था, लेकिन रिलीव आदेश की लिखित पुष्टि न मिलने से आंदोलन जारी रहा।
धरनारत नागेंद्र शुक्ला का कहना था कि जब तक उन्हें उप निबंधक के रिलीव होने का लिखित पत्र नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। बुधवार को सहायक महानिरीक्षक निबंधन महराजगंज आलोक शुक्ला धरना स्थल पहुंचे और लिखित रूप से उप निबंधक के रिलीव होने की सूचना दी। इसके बाद आंदोलन समाप्त करा दिया गया। आंदोलन समाप्त होने के बाद अनशन स्थल से बैनर हटाते हुए अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने इसे अधिवक्ताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनकी आवाज आगे भी बुलंद होती रहेगी। साथ ही आंदोलन को समर्थन देने वाले सामाजिक, राजनीतिक, मीडिया जगत और अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री दयानंद यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, सुधीर शुक्ला, मुकेश तिवारी, शेख समसुद्दीन, अनिल कुमार शर्मा, अशोक तिवारी, प्रभाकर विश्वकर्मा, रामअजोर यादव, दीपेंद्र प्रजापति, अमरीश मौर्य, अमित सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, हबीबुर्रहमान खान, सत्यपाल सिंह, रवि प्रकाश मिश्रा, संतोष पांडेय, राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}