इंडो नेपाल सीमा ठूठीबारी पर एक आर्टिगा गाड़ी में पकड़ा गया था 200 अदद कोडीन युक्त प्रतिबंधित सिरप ‘ ।

महराजगंज । इंडोनेपाल सीमा ठूठीबारी पर बीते 6 अप्रैल को एक आर्टिगा गाड़ी से ठूठीबारी कोतवाली पुलिस व 22 वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग के दौरान कार्टून में छिपा कर रखा गया 200 अदद अवैध कोडीन युक्त प्रतिबंधित सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वही इस मामले में दूसरा नामजद अभियुक्त डेढ़ माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर है। बता दे बीते 6 अप्रैल 2026 को ठूठीबारी कोतवाली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम इंडो नेपाल सीमा मुख्य गेट के समीप सघन वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान भारतीय क्षेत्र से नेपाल जा रही एक संदिग्ध अर्टिगा गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की में छिपा कर रखा गया 200 अदद अवैध कोडीन युक्त प्रतिबंधित सिरप के साथ रेहान पुत्र नौसाद निवासी वार्ड नंबर 11 बाल्मीकि नगर, सोनौली को गिरफ्तार किया । आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अरसद निवासी सोनौली ने वाहन नेपाल के हरपुर ले जाने के लिए भेजा था। यह बरामद सिरप उन्हीं का है।पूछताछ के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी रेहान को न्यायालय रवाना किया जहां उसे जेल भेज दिया गया l लेकिन दूसरे नामजद आरोपी अरसद को डेढ़ माह बाद भी ठूठीबारी कोतवाली पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष नवनीत नागर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को समय से अवगत नहीं कराया और बिना सूचना दिए ही मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना के महत्वपूर्ण तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में कार्य में लापरवाही और नियमों की अनदेखी के पर्याप्त साक्ष्य सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते थानाध्यक्ष नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

